उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी बोलीं- ऊँ के उच्चारण से मिलती है ऑक्सीजन, इसका विरोध गलत

Edited By ,Updated: 23 May, 2016 12:53 PM

vice president hamid ansari wife salma ansari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्चारण को लेकर चल रहे विवाद के बीच उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी ने इसके विरोध को गलत बताया है।

अलीगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्चारण को लेकर चल रहे विवाद के बीच उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी ने इसके विरोध को गलत बताया है। उप राष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी ने कहा कि ऊँ के उच्चारण से ऑक्सीजन मिलती है इसलिए इसका विरोध गलत है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसा अलनूर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करने आईं सलमा अंसारी ने कहा कि वे भी योग करती हैं क्योंकि इससे फिटनेस मिलती है। उन्होंने कहा कि योग से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिली है।

सलमा अंसारी ने कहा कि अगर उन्होंने योग नहीं किया होता तो उनकी हड्डी टूट गई होती। उन्होंने कहा कि अगर आप पढ़े-लिखे हैं तो आपको हर वो काम करना चाहिए, जिससे आपको फायदा मिलता हो। बता दें कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्चारण को लेकर मचे बवाल के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इस मामले में सरकार की तरफ से सफाई दी थी। नायडू ने कहा था कि योग दिवस के मौके पर योग सत्रों के दौरान ऊँ का उच्चारण जरूरी नहीं है। यह स्वैच्छिक है। नायडू ने ट्वीट किया था, योग को विवादास्पद न बनाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!