यूपीः विधानसभा में पटल पर रखी गई बिकरू कांड की रिपोर्ट, गैंगस्टर विकास को ढेर करने वाली पुलिस को क्लीन चिट
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 20 Aug, 2021 12:22 PM

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कानपुर के बिकरू कांड की रिपोर्ट पटल पर रखी गई जिसकी जांच उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कानपुर के बिकरू कांड की रिपोर्ट पटल पर रखी गई जिसकी जांच उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने की है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को सदन के पटल पर रिपोर्ट रखने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीएस चौहान की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जा रही है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही बिकरू कांड की जांच रिपोर्ट जांच आयोग ने सरकार को सौंपी थी। इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डॉक्टर बीएस चौहान की अध्यक्षता में बनाई गई तीन सदस्यों की समिति ने की है ।
उल्लेखनीय है कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई, 2020 की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। यह पुलिस टीम बिकरू निवासी कुख्यात माफिया विकास दुबे को पकड़ने उसके घर पर दबिश देने गई थी। पुलिस का आरोप है कि विकास दुबे और उसके सहयोगियों ने एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।
वहीं एनकाउंटर में बिकरू कांड के मुख्य गैंगस्टर विकास दुबे को ढेर करने वाली पुलिस की टीम को क्लीन चिट मिल गई है। बिकरू कांड की जांच के लिए बने न्यायिक आयोग ने पुलिस की टीम को क्लीन चिट दी है। इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज डॉ बीएस चौहान कर रहे थे।
Related Story

भोज का खाना बना मुसीबत... 12 लोगों की जान पर बन गई, कढ़ी में सल्फास मिलने से हरदोई में हड़कंप, जांच...

रात 11 बजे कमरे से आने लगीं आवाजें, बाहर से कुंडी लगाकर महिला प्रधान ने बुलाई पुलिस... दरवाजा खोला...

बेटी को मारकर पंखे से लटकाया, फिर दूसरे पर मढ़ दिया जुर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

तो इस वजह पूर्व CM सिद्धारमैया 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, राजनीति से संन्यास...

UP Police पर गिरी गाज! एक साथ इतने पुलिसवालों पर तगड़ा एक्शन, SI भी लिस्ट में... खुला लापरवाही का...

'35 आरोपी बरी कैसे हो गए?'... ऊना दलित कांड पर भड़कीं Mayawati, गुजरात सरकार को दिया अल्टीमेटम

UP STF का बड़ा एक्शन: सुशील मूंछ गैंग का खूंखार शार्प शूटर खूनी एनकाउंटर में ढेर, 3 दर्जन मुकदमों...

लेडी लॉयल अस्पताल से CM ग्रिड रोड तक... आगरा में विकास की रफ्तार को नई उड़ान देंगे CM Yogi

Yogi सरकार तैयार... 3 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, आ सकता है अनुपूरक बजट

'BSP ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार', UP विधानसभा चुनाव पर मायावती का बड़ा ऐलान, पार्टी की...