GRP-RPF की संयुक्त छापेमारी में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, 40 लाख के 148 कछुए बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Feb, 2026 12:15 PM

two people including a minor arrested in a joint grp rpf raid 148 turtles wor

वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान करीब 40 लाख रुपये कीमत के 148 कछुए बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में नाबालिग समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया...

फतेहपुर: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान करीब 40 लाख रुपये कीमत के 148 कछुए बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में नाबालिग समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो इन कछुओं को सुल्तानपुर से पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में भारी बैग के साथ नजर आए। टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें जीवित कछुए ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि कछुओं को अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की योजना थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए कछुए संरक्षित प्रजाति के हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग रहती है। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि तस्करी गिरोह का नेटवर्क लगभग 48 लाख रुपये के अवैध कारोबार से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

कार्रवाई के बाद सभी कछुओं को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के हवाले कर दिया गया है, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है और बाद में उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। रेलवे स्टेशन पर टीम की मुस्तैदी से एक बड़ी वन्यजीव तस्करी को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!