Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Mar, 2026 06:16 PM

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में 7 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी बदले की भावना और सामाजिक बदनामी के चलते एक युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। घटना से इलाके में तनाव फैल गया था,...
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में 7 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी बदले की भावना और सामाजिक बदनामी के चलते एक युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। घटना से इलाके में तनाव फैल गया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई के चलते अब तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जा रहा है।
प्रेम विवाद के चलते हत्या
पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय सतीश श्रीवास का मामला उनके प्रेम संबंधों से जुड़ा था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि सतीश का उनकी मौसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले में इस संबंध की चर्चा होने के कारण आरोपी समाज में अपमानित महसूस कर रहे थे। वारदात के दिन तीनों आरोपियों ने सतीश का पीछा किया और मौका पाकर सरस्वती शिशु मंदिर के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : UP में OLA-Uber और Rapido के लिए आया नया नियम, करना होगा ये काम तभी चलेगी कैब, सेवाओं पर सख्त नियम लागू
पुलिस पर फायरिंग के बावजूद सफल गिरफ्तारी
मऊरानीपुर के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को मध्य प्रदेश की ओर भागते देखा गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों- महफूज पठान, मेहराज पठान और अर्जुन सोनकर को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
यह भी पढ़ें : दलित चौकीदार को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया! 80 % झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत, हैंडपंप मरम्मत के लिए प्रधान के घर गया था....
कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, पुलिस टीम पर हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य कानूनी पहलुओं पर भी कार्रवाई कर रही है।