बहन की बारात से पहले दो सगे भाइयों की मौत, एक ही आंगन से उठीं 2 अर्थियां,  परिवार की निकलीं चीखें.... मातम में बदली शहनाई की गूंज!

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Mar, 2026 12:25 PM

two brothers died in a road accident

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। निमंत्रण देने जा रहे दो सगे भाइयों की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल...

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। निमंत्रण देने जा रहे दो सगे भाइयों की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

मामला सिराथू तहसील क्षेत्र के गनपा गांव का है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण और उसका भाई शनि बाइक से निमंत्रण देने के लिए Bajha Village जा रहे थे। देर रात रास्ते में एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढे़ें : सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम! भ्रष्टाचार पर लगाम की पूरी तैयारी... होगी ये सख्ती, UP कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर

मौके पर ही दोनों की मौत
हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही पलों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि उसी दिन लक्ष्मण की बहन की बारात आने वाली थी, जबकि उसके छोटे भाई की बारात अगले दिन जानी थी। लेकिन इस दर्दनाक दुर्घटना ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं।

यह भी पढे़ें : हमेशा के लिए शराब छोड़ने के बाद शरीर और दिमाग में होता है ये असर.... जानिए Body में होने वाले चौंकाने वाले बदलाव

गांव और परिवार में मचा कोहराम
परिवार के सदस्य रामपत ने बताया कि रात में दोनों युवक गनपा गांव से मूरतगंज के बजहा गांव निमंत्रण देने जा रहे थे। तभी कोखराज थाना क्षेत्र में कासिया नेशनल हाईवे के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक का माहौल है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!