रक्तदान करने पहुंचे 19 लड़के निकले हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव, एक ही इलाके में इतने मरीज देख डॉक्टरों के उड़े होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Mar, 2026 02:16 PM

19 boys who came to donate blood tested positive for hepatitis b

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। रहीमाबाद के मुंशी खेड़ा और आस-पास के गांवों में रहने वाले 19 युवाओं की रिपोर्ट हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि....

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। रहीमाबाद के मुंशी खेड़ा और आस-पास के गांवों में रहने वाले 19 युवाओं की रिपोर्ट हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस संक्रमण का खुलासा तब हुआ जब इन युवाओं ने एक ब्लड डोनेशन कैंप में स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कैसे हुआ इस बड़े खतरे का खुलासा?
हर साल की तरह, सत्संग और प्रवचन कराने वाली एक संस्था ने मुंशी खेड़ा में ब्लड डोनेशन और हेल्थ कैंप का आयोजन किया था। बीते 24 फरवरी को लगे इस कैंप में बलरामपुर अस्पताल की टीम ने रक्त एकत्र किया। जालामऊ, तरौना, मुंशीखेड़ा, ससपन, अनीपुर और सहिजना गांवों के युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। जब इस खून की जांच लैब में की गई, तो शुरुआती रिपोर्ट ने डॉक्टरों के होश उड़ा दिए। पहले तीन और फिर गहराई से जांच करने पर सभी 19 रक्तदाताओं की रिपोर्ट हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव पाई गई।

युवाओं पर मंडरा रहा है खतरा
स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि संक्रमित पाए गए सभी 19 लोगों की उम्र 40 वर्ष से कम है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की लैब ने भी इन रिपोर्टों की पुष्टि की है। अब आशंका जताई जा रही है कि अगर रक्त देने वाले सभी लोग संक्रमित हैं, तो गांवों में अन्य लोग भी इस गंभीर बीमारी की चपेट में हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में तैनात
मामला गंभीर होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। रविवार को सीएमओ और बलरामपुर अस्पताल की टीमों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि फिलहाल 13 संक्रमितों के सैंपल दोबारा जांच के लिए KGMU भेजे गए हैं। यदि KGMU की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि होती है, तो पूरे गांव के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग और जांच कराई जाएगी ताकि संक्रमण की चेन का पता लगाया जा सके।

क्या होता है हेपेटाइटिस-B?
हेपेटाइटिस-B लिवर का एक गंभीर संक्रमण है। यह संक्रमित सुई, असुरक्षित यौन संबंध या संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से फैलता है। गांवों में एक साथ इतने युवाओं का संक्रमित मिलना किसी बड़ी लापरवाही या साझा सुई के इस्तेमाल की ओर इशारा कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!