UP में एक ही परिवार से उठीं दो अर्थियां! बेकाबू ट्रक ने 3 भाइयों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरा बुरी तरह घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Mar, 2026 11:44 AM

two cousins  died after being hit by a truck in fatehpur

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार दो नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राधानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक...

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार दो नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राधानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र के सैयद बाबा चौराहा के रहने वाले पिंकू नट के बेटे अनिल (13), विमल (11) और उसका भतीजा किशन (नौ) शनिवार को एक साइकिल से सवार होकर मदनपुर गांव से बेर खाकर लौट रहे थे, तभी कटका गांव के मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में विमल और उसके चचेरे भाई किशन की मौत हो गई, जबकि अनिल को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों चचेरे भाइयों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें : अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती..... 

मथुरा : उच्चतम न्यायालय द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई में गठित की गई उच्चाधिकारी प्राप्त प्रबंधन समिति सरलता एवं सुगमता से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुसार तय की गई एजेंसी द्वारा 27 फरवरी से ठाकुर जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया गया है... पढें पूरी खबर .....  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!