अटलजी की 100वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Edited By Imran,Updated: 22 Nov, 2024 05:26 PM

three day program organized on atalji s 100th birth anniversary

भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस बार 100वीं जयंती मनाई जाएगी। उनकी स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। 22 से 24 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जयंती को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां...

लखनऊ : भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस बार 100वीं जयंती मनाई जाएगी। उनकी स्वर्ण जयंती का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। 22 से 24 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जयंती को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास की ओर से काव्य पाठ किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया जाएगा। 

कुमार विश्वास करेंगे काव्य पाठ
गुरुवार को यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि हर वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से 24 दिसंबर को अटलजी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक होंगे सम्मोनित
उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को राजभवन कॉलोनी में बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अपने सुझाव भी साझा किए। वरिष्ठ नागरिकों को अटल सम्मान, अटलजी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी एवं रानी अहिल्या बाई होल्कर की 299वीं जयंती पर नागपुर से आ रही टीम की ओर से रंगमंचीय प्रस्तुति दी जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!