प्रेमानंद महाराज की 'श्री कृष्ण शरणम' सोसाइटी में हुआ बड़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस, जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Feb, 2026 06:59 PM

the accident took place in saint premanand s society

बुधवार दोपहर वृंदावन की एक आवासीय सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना संत प्रेमानंद महाराज की वृंदावन स्थित...

वृंदावन: बुधवार दोपहर वृंदावन की एक आवासीय सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना संत प्रेमानंद महाराज की वृंदावन स्थित आवासीय कॉलोनी श्री कृष्ण शरणम सोसाइटी की है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के फ्लैट नंबर 802 में रहने वाली रितिका गोयल अपनी मां रेखा गोयल के साथ निवास करती थीं।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रितिका बालकनी में बैठी थीं। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : होली से पहले CM Yogi का छात्रों को बड़ा गिफ्ट! 38 लाख विद्यार्थियों की scholarship बढ़ी, इन स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा, जानें पूरी डीटेल

प्रारंभिक जानकारी में संतुलन बिगड़ने से गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को देखते हुए आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पहलुओं पर जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : UP में आने वाला है बड़ा भूकंप! इन जिलों में होगी भारी तबाही, IIT कानपुर की 17 साल की स्टडी रिपोर्ट डरा रही.... धंसेंगी सड़कें, गिरेंगे पुल और ...... 

कानपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के 17 साल के अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि अगर 6.5 या इससे अधिक तीव्रता का भूकंप आता है तो कानपुर और प्रयागराज के कुछ हिस्सों को भारी नुकसान हो सकता है। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. निहार रंजन पात्रा के नेतृत्व में किया गया शोध, गंगा नदी बेल्ट के साथ जलोढ़ मिट्टी की उच्च द्रवीकरण क्षमता पर प्रकाश डालता है, ये एक ऐसा कारक है जो तेजी से जमीन के हिलने को बढ़ा सकता है और इमारतों को अस्थिर कर सकता है .....पढ़ें पूरी खबर ..... 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!