होटल का कमरा बना हैवानियत का अड्डा: केस की पैरवी करने वाले वकील ने ही गैंगरेप पीड़िता की रौंदी इज्जत, कमरा नंबर 106 बना खामोश गवाह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Nov, 2025 12:13 PM

the lawyer who argued the case had violated the dignity of the gang rape victim

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गैंगरेप की पीड़िता, जो पहले से ही न्याय के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही थी, उसी के केस की पैरवी करने वाले वकील ने उसका शोषण कर दिया। यह घटना नवनिर्मित थाना एकता...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गैंगरेप की पीड़िता, जो पहले से ही न्याय के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही थी, उसी के केस की पैरवी करने वाले वकील ने उसका शोषण कर दिया। यह घटना नवनिर्मित थाना एकता क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे ने रेप किया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र धाकरे उर्फ संतोष सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पीड़िता औरैया की रहने वाली है। साल 2022 में एत्मादपुर क्षेत्र में उसके साथ गैंगरेप हुआ था। उस मामले की पैरवी अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे कर रहे थे। गुरुवार को पीड़िता कोर्ट आई थी। वहीं वकील ने उसे कहा कि मामले में समझौते की बात चल रही है और इस पर बातचीत करने के लिए उसे होटल में मिलना होगा। भरोसा करके पीड़िता उसके बताए होटल ताज रॉयल पहुंची, जहां उसे कमरा नंबर 106 में ठहराया गया। शुरुआत में वकील वहां से अपने घर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह वापस लौट आया और कहा कि केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और समझौते पर बात करनी है। जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला, वकील ने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। घटना के बाद डरी हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश
शिकायत के बाद पुलिस जब अधिवक्ता को पकड़ने पहुंची, तो उसने भागने की कोशिश में छत से छलांग लगा दी। छलांग मारने से उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने घायल आरोपी को एस.एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, और फिर उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया।

पुलिस का बयान
एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को इलाज के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!