लखनऊ में कसाई बना सगा बेटा: नीले ड्रम में मिली पैथोलॉजी मालिक की लाश; क्या सिर्फ एक डांट ने बेटे को बना दिया हैवान?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Feb, 2026 07:01 AM

pathology operator s body found in a blue drum son accused of murder

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सेक्टर-L स्थित एक घर में नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इलाके के ही मशहूर वर्धमान...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सेक्टर-L स्थित एक घर में नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इलाके के ही मशहूर वर्धमान पैथोलॉजी के संचालक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

4 दिनों से लापता थे मानवेंद्र सिंह
मिली जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह बीते 20 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उनकी तलाश उनके ही घर के अंदर एक बंद ड्रम में खत्म होगी। पुलिस ने जब मकान नंबर 91 की तलाशी ली, तो वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया।

शव पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद किए गए शव पर सिर और पैरों में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे प्राथमिक तौर पर यह साफ लग रहा है कि मानवेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है। मौके पर पहुंची Forensic Team ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संदेह के घेरे में बीकॉम छात्र बेटा
इस पूरे हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाला एंगल घर के भीतर से ही निकला है। पुलिस की जांच की सुई मानवेंद्र के बेटे की तरफ घूम रही है, जो बीकॉम का छात्र है। बताया जा रहा है कि पिता की अक्सर होने वाली डांट-फटकार से बेटा काफी नाराज रहता था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

घर में मौजूद थी बेटी, पत्नी गई थी गांव
वारदात के समय घर के हालात भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई, मानवेंद्र की पत्नी अपने गांव गई हुई थीं। घर पर केवल उनकी बेटी मौजूद थी। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या अचानक हुए किसी झगड़े का नतीजा थी? क्या इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से कोई प्लानिंग की गई थी? घर में मौजूद अन्य सदस्यों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?

इलाके में फैला सन्नाटा
पॉश इलाके में हुई इस वारदात के बाद से आशियाना क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और समय का सटीक पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!