ठाठ-बाटः शादी में अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम माला पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Feb, 2020 12:54 PM

शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इसी वजह से सभी सोचते हैं कि अपनी शादी में कुछ अलग करें इसी सोच और शादी में राजशाही ठाठ-बाठ...
शामलीः शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इसी वजह से सभी सोचते हैं कि अपनी शादी में कुछ अलग करें इसी सोच और शादी में राजशाही ठाठ-बाठ व शान-ओ-शौकत के लिए करोडों रुपये खर्च करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश के शामली से ऐसी ही खबर आई जहां अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम माला पहनकर पहुंचे दूल्हे ने सभी को चौंका दिया।
बता दें कि जिले के झिंझाना में सभासद कामिल कुरैशी की दो बेटियों की शादी थी। सभासद की दोनों बेटियों की बारात कांधला व कैराना से आई थी। कांधला निवासी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए झिंझाना पहुंचा तो उसके गले में भारी-भरकम अमेरिकी डॉलर की माला देख हर कोई अचरज में पड़ गया।
सभासद की बेटी यासमीन परवीन का निकाह कैराना के शोएब उर्फ भूरा के साथ हुआ। जबकि दूसरी बेटी बुशरा परवीन का निकाह कांधला के मोहम्मद शादाब से हुआ। कांधला से आया दूल्हा जब मैरिज होम पहुंचा तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। शादाब के गले में नोटों की जगह अमेरकी डॉलर की भारी-भरकम माला थी। आसपास के लोग भी दूल्हे को देखने पहुंच गए। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि उनका बीकानेर में कपड़े का कारोबार है।
परिजनों के अनुसार दूल्हे की माला में नीचे 5-5 सौ के नोट थे ऊपर 100 की संख्या में डॉलर लगाकर माला बनाई गई थी। डॉलर की रकम बताने से परिजनों ने इनकार कर दिया। सभासद कामिल कुरैशी ने बताया कि उसकी तीन बेटियां व तीन बेटे हैं। उन्होंने कभी भी बेटियों को बेटों से कम नहीं माना। काफी मेहनत करके अच्छा रिश्ता ढूंढा।
Related Story

टार्जन बनना पड़ा भारी: बुलेट पर दिखा रहे थे सिक्स-पैक, Police ने हवालात पहुंचाकर सुजा दिए सारे...

गोरखपुर में फर्जी IAS दूल्हा गिरफ्तार, 'मैट्रिमोनियल साइड' से युवतियों पर डालता था डोरे

तस्करी का नया खेल! एटीएम मशीन के बॉक्स से निकाला अवैध शराब, लगभग 17 लाख रुपये का माल बरामद

स्मार्ट मीटर कांड: 1.25 लाख का झटका और थम गया चायवाले का दिल, शव लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे बेबस परिजन

Petrol पंप पर बाइक नहीं, सीधे 1000 लीटर की टंकी लेकर पहुंचा युवक; वजह जानकर आप भी पीट लेंगे माथा!

सांप ने काटा तो साजिद ने सिखाया सबक! हाथ में फुफकारता नाग लेकर पहुंचा अस्पताल, नजारा देख डॉक्टरों...

Rinku Singh को CM Yogi ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर मिली नियुक्ति, सरकारी नौकरी का लेटर लेने...

बाली ले जाकर रची घिनौनी साजिश! Indigo Air होस्टेस ने खोली Australia वाले पति की पोल, नशा-अश्लील...

भाई की तलाश में पहुंची पुलिस अधिवक्ता को ही उठा ले गई, रातभर थाने में मारपीट के आरोप; 2 SI समेत 4...

UP: कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पहुंच रहे लोग, सरकार ने कहा-...