बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में लाठी-डंडों से किया था हमला

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2026 02:04 PM

the accused who killed his elder brother was arrested he had attacked him with

जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

औरैया: जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, फफूंद क्षेत्र के कुड़िया अमेला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू (36) ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई लालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल लालू को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की मां ने फफूंद थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी।

फफूंद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप यादव को सैनपुर प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे भी जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!