'अपना मुनाफा बंद होने पर रो रही है कांग्रेस', संजय गांधी अस्पताल विवाद को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर कसा तंज

Edited By Harman Kaur,Updated: 26 Sep, 2023 02:42 PM

smriti irani takes a dig at congress over sanjay gandhi hospital controversy

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के परिवार को सहारा देने की बजाय पार्टी अपना......

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के परिवार को सहारा देने की बजाय पार्टी अपना मुनाफा बंद होने पर "रो रही" है।

PunjabKesari

'महिला की मौत अस्पताल की अव्यवस्था की वजह से हुई है'
अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि ''महिला की मौत हुई है अस्पताल की अव्यवस्था की वजह से। जिन लोगों ने एक रोगी को मौत के घाट उतारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस उनका मुनाफा बंद हो रहा है, इस पर रो रही है।'' ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा ''क्या अमेठी के एक साधारण नागरिक की जान की कीमत कुछ नहीं है?'' जिले के संजय गांधी अस्पताल को 17 सितंबर को एक 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
- मुस्लिम भी हमारे हैं, बस पूजा करने का तरीका अलग है:  RSS प्रमुख मोहन भागवत
- महोबा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत; पत्नी और ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का लगा आरोप


अस्पताल के लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही कांग्रेस और सपा
इस बीच अस्पताल के कर्मच‍ाारियों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था। संजय गांधी अस्पताल का संचालन दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसके सदस्य हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!