कौशांबी NH2 पर भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 की मौत की खबर, कई की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Mar, 2026 06:00 PM

horrific road accident on nh2 in kaushambi

यूपी के कौशांबी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है ...

कौशांबी : यूपी के कौशांबी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत की खबर है। हालांकि पुलिस फिलहाल छह लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर प्रयागराज से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मुंडन के लिए प्रयागराज गए थे 18 लोग 
दरअसल, फतेहपुर के करौली गांव से लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास NH-2 पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

यह भी पढ़ें : LPG संकट के बीच Yogi सरकार अलर्ट! ईंधन का प्लान-B तैयार, ये होगा बड़ा विकल्प, जानिए इसके Rules और Quantity? 

सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कुत्ते के काटने के बाद 'भौंकने' लगा बच्चा! जांच में डाक्टरों को मिली ऐसी अनोखी बीमारी, जानकर उड़ जाएंगे होश, रेबीज नहीं ये है असली वजह

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!