UP में मामूली विवाद बना काल! 12वीं के छात्र को 3 बाइक सवारों ने पेट में मारी गोली, हुई दर्दनाक मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Mar, 2026 03:10 PM

class 12 student shot dead in dispute in shamli

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गोहेरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर तीन हमलावरों ने बारहवीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह...

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गोहेरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर तीन हमलावरों ने बारहवीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। छात्र के पिता सुनील कुमार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनका बेटा अभि (22) बुधवार रात को अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल कुछ अन्य लोगों से टकरा गई। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन बदमाशों ने अभि पर गोलियां चला दीं। 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में अभि को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : आगरा में दरिंदगी की हद! किरायेदार 'अंकल' ने 8 साल की मासूम को मार डाला, आटे के कनस्तर में छिपाई लाश, दिल दहला देगा पूरा मामला 

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजगंज क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुई आठ वर्षीय बच्ची का शव उसके घर में किराएदार के कमरे में रखे आटे के पीपे से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) अली अब्बास ने बताया कि आठ साल की बच्ची ताजगंज थाना क्षेत्र के सिद्धांत नगर से 24 मार्च यानी मंगलवार को लापता हो गई थी जिसकी सूचना उसके परिजन ने पुलिस को दी थी... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!