Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Mar, 2026 05:06 PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में आग लग गई। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में...
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में आग लग गई। हालांकि, सभी यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आगरा से नोएडा जा रही एक निजी बस में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 64 के पास अचानक आग लग गई। बस में करीब 48 यात्री सवार थे।
अग्निशमन अधिकारी किशन लाल ने बताया, "बस के चालक ने इंजन से धुआं निकलते देखा। बस रोककर जांच की तो इंजन में आग लग चुकी थी। उसने तुरंत यात्रियों को सतर्क किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की।" उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। लाल ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें : फिर औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव! सिल्वर इतने लाख हुई सस्ती, गोल्ड भी जोरदार टूटा, जानें 24kt, 22kt, 20kt, 18kt Gold का रेट
Gold-Silver Price Crash : देश के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हालिया कारोबारी सप्ताह में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, हालांकि सप्ताह के अंत में सोने में हल्की मजबूती दर्ज की गई, जबकि चांदी दबाव में रही। इसके बावजूद दोनों धातुएं अपने अब तक के उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं ... पढ़ें पूरी खबर ...