एक झपकी से UP में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल, 4 गंभीर; अयोध्या से बलिया जा रहे थे सभी

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Mar, 2026 11:41 AM

40 pilgrims injured after bus collides with tree in mau

यूपी के मऊ जिले के हलधरपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात को अयोध्या से बलिया लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के पेड़ से टकराने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और...

मऊ : यूपी के मऊ जिले के हलधरपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात को अयोध्या से बलिया लौट रहे श्रद्धालुओं की बस के पेड़ से टकराने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना लगभग देर रात डेढ़ बजे हलधरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर मार्ग पर हुई, जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के प्रभाव से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजय गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं। 

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण पीड़ितों की सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें जोगापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घायलों को बाद में मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है। 

यह भी पढ़ें : '7 में से 6 नये एयरपोर्ट हुए बंद... घास हटवाकर ये भी तो देख लो', Noida International Airport के उद्धघाटन पर बोले Akhilesh Yadav 

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में जिन सात हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया, उनमें से छह आज तक चालू नहीं हुए हैं। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध सात में से छह नये हवाई अड्डे बंद! उत्तर प्रदेश के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है 'घास हटवाकर' ये भी तो देख लिया जाए... पढ़ें पूरी खर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!