'UP में सात में से छह नये हवाई अड्डे हुए बंद...' अखिलेश यादव का आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Mar, 2026 09:37 AM

six out of seven new airports in up have been closed

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में जिन सात हवाई अड्डों का उद्घाटन...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में जिन सात हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया, उनमें से छह आज तक चालू नहीं हुए हैं। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "देखो भाजपा का भ्रष्ट प्रबंध सात में से छह नये हवाई अड्डे बंद! उत्तर प्रदेश के बाकी हवाई अड्डों का क्या हाल है 'घास हटवाकर' ये भी तो देख लिया जाए।" 

अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप   
सपा प्रमुख ने चित्रकूट, कुशीनगर व आजमगढ़ के हवाई अड्डों का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया गया कि हाल ही में खोले गए कई हवाई अड्डों पर निर्धारित उड़ान परिचालन बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा परियोजनाएं मुख्य रूप से चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की जा रही हैं। यादव ने कहा, "भाजपा में अरबों का निर्माण सिर्फ अपनों को ठेके बांटकर, कमाई को बांटने के लिए होता है। इन्हें न तो कोई हवाई अड्डा चलाना है, न उड़ान योजना में कोई हवाई जहाज उड़ाना है, इन्हें तो बस कमाना है।" 

'जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता'
अखिलेश यादव ने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के दौरान की गई टिप्पणी का जवाब दिया। मोदी ने समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि सपा कार्यकाल के दौरान नोएडा को 'लूट के लिए एटीएम' में बदल दिया गया था। यादव ने प्रधानमंत्री का नाम लिए बिना कहा, "हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है। जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण।" उन्होंने कहा, "उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सादर विदाई!"   


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!