पति- पत्नी के विवाद में जज बन गई पुलिस! थाने बुलाकर थर्ड डिग्री वाली की पिटाई, अब हुआ तगड़ा एक्शन

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Mar, 2026 03:49 PM

police became the judge in a dispute between a husband and wife a third degree

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शास्त्री नगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के एक मामले में पुलिस पर युवक के साथ कथित मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीर देखते हुए उच्य अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने पर...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शास्त्री नगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के एक मामले में पुलिस पर युवक के साथ कथित मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीर देखते हुए उच्य अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घरेलू कहासुनी के बाद महिला की थी शिकायत 
मामले की शुरुआत काकादेव क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कर्मचारी और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद से हुई। बताया जा रहा है कि घरेलू कहासुनी के बाद पत्नी ने शास्त्री नगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया।

 पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप 
आरोप है कि देर शाम चौकी पहुंचने पर युवक के साथ मारपीट की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी पवन मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी—अरुण त्रिवेदी, राजू खरवार, जसवंत सिंह और सुमित सिंह चौहान—पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप है। पीड़ित के अनुसार उसे लात-घूंसे मारे गए और धमकाया भी गया।

पीड़िता का आरोप-  पुलिस की पिटाई से कान का पर्दा फटा 
जब युवक देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसकी मां चौकी पहुंची और किसी तरह उसे घर लेकर आईं। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे, चेहरा सूजा हुआ था और उसे सुनने में दिक्कत हो रही थी। बाद में निजी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके कान का पर्दा फटने की पुष्टि की।

चौकी प्रभारी निलंबित
इसके बाद पीड़ित की मां ने शिखर से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अतुल श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना एक बार फिर पुलिस कार्यशैली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!