LPG गैस सिलेंडर को लेकर आया बड़ा अपडेट; इन लोगों को मिलेगी राहत

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Mar, 2026 04:28 PM

a major has come regarding lpg gas cylinders

बरेली: बरेली में एलपीजी गैस की कमी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र और बाहर से आए मजदूर ज्यादा प्रभावित हैं...

बरेली: बरेली में एलपीजी गैस की कमी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर हॉस्टल में रहने वाले छात्र और बाहर से आए मजदूर ज्यादा प्रभावित हैं। अब प्रशासन ने इन्हें राहत देने के लिए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इससे कारोबारियों के साथ-साथ शहर में रहने वाले छात्र और मजदूर भी परेशान हैं। कई मजदूर तो काम छोड़कर घर वापस लौट गए हैं। छात्रों को भी नियमित गैस कनेक्शन न होने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। अब सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे लोगों को छोटा गैस सिलेंडर दिया जाएगा, जिससे उन्हें खाना बनाने में दिक्कत न हो।

होटल और ढाबों को भी मिलेगी राहत
प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए भी राहत की घोषणा की है। जिनके पास कॉमर्शियल गैस कनेक्शन नहीं है, उनका कनेक्शन बनवाया जाएगा। उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार हर महीने की खपत का 20 प्रतिशत सिलेंडर दिया जाएगा। जैसे अगर किसी होटल को 10 सिलेंडर की जरूरत होती है, तो उसे 2 सिलेंडर मिलेंगे।

कॉमर्शियल सिलेंडर कैसे मिलेगा? 
जांच में पता चला कि कई छात्रावासों में बिना कॉमर्शियल कनेक्शन के ही गैस सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे थे। अब ऐसे सभी हॉस्टल में सही तरीके से कनेक्शन कराए जा रहे हैं, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो। कॉमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए होटल या उद्योग को गैस एजेंसी में आवेदन देना होगा। इसमें रोजाना और मासिक गैस खपत की जानकारी देनी होगी। इसके बाद विभाग की मंजूरी मिलने पर सिलिंडर दिए जाएंगे।

छोटा सिलेंडर लेने का तरीका
मजदूरों के लिए उनकी फैक्ट्री की ओर से आवेदन दिया जाएगा, जिसमें उनका नाम, आधार कार्ड और फोन नंबर शामिल होगा। छात्रों को कॉलेज आईडी, आधार कार्ड और किराये से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। जांच के बाद उन्हें सिलेंडर दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी को नियम के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जाएगी और कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

जिले में गैस की उपलब्धता
लगभग 1000 कॉमर्शियल सिलेंडर, करीब 5000 छोटे (5 किलो) सिलेंडर, लगभग 42,000 घरेलू गैस सिलेंडर। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!