10 दिन में सोने का रेट 13494 गिरा, चांदी के दाम में महागिरावट, खरीदारों के लिए है सही समय? जानिए क्या कहते हैं Experts

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Mar, 2026 06:48 PM

gold silver price

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली है। जहां एक ओर पिछले 10 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं हालिया सप्ताह में फिर से तेजी के संकेत...

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों के भीतर सोने और चांदी की कीमतों में तेज हलचल देखने को मिली है। जहां एक ओर पिछले 10 दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीं हालिया सप्ताह में फिर से तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। इससे निवेशकों और खरीदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 16 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,436 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 27 मार्च तक गिरकर 1,42,942 रुपये रह गया। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 13,494 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला। 16 मार्च को एक किलोग्राम चांदी 2,52,793 रुपये पर थी, जो 27 मार्च तक घटकर 2,21,647 रुपये रह गई। यानी करीब 31,146 रुपये की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : UP Police पर गिरी गाज! इंस्पेक्टर निलंबित, दरोगा भी नपे; एक साथ इतने पुलिसकर्मियों पर क्यों हुआ एक्शन ? जानें पूरा मामला

हालांकि, पिछले एक सप्ताह में बाजार ने पलटी मारते हुए तेजी का संकेत दिया है। 23 मार्च को सोना 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो सप्ताह के अंत तक बढ़कर करीब 8,500 रुपये महंगा हो गया। वहीं चांदी भी इसी अवधि में 6,000 रुपये से अधिक महंगी हुई। 

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और तेल आपूर्ति में बाधा ने महंगाई की आशंका बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है। 

यह भी पढ़ें : फिर औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव! सिल्वर इतने लाख हुई सस्ती, गोल्ड भी जोरदार टूटा, जानें 24kt, 22kt, 20kt, 18kt Gold का रेट

घरेलू बाजार में भी मांग बढ़ने के आसार हैं। आने वाले दिनों में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे सोने और चांदी की खरीदारी में उछाल आ सकता है। ऐसे में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, बाजार फिलहाल अस्थिर बना हुआ है, जहां गिरावट के बाद अब तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। निवेशकों और खरीदारों को आने वाले दिनों में कीमतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!