सप्राइज बन गया सनसनी! भाभी ने ननद के हाथ बांधकर तवा, चिमटा और चाकू से किया खौफनाक हमला—वीडियो की तरह घटना वायरल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Dec, 2025 08:02 AM

sister in law tied her sister in law s hands and carried out a horrific attack

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित राधा नगर से सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जिसने सबको दहला दिया। जहां एक महिला ने अपनी ननद पर सप्राइज गिफ्ट का बहाना बनाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि आसपास के लोग भी .....

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित राधा नगर से सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जिसने सबको दहला दिया। जहां एक महिला ने अपनी ननद पर सप्राइज गिफ्ट का बहाना बनाकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि आसपास के लोग भी हक्का-बक्का रह गए।

क्या था पूरा मामला?
राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चलाते हैं। रविवार सुबह उनका परिवार अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में व्यस्त था। गिरीश ऑटो लेकर काम पर चले गए, उनके बड़े बेटे शिवांशु और पत्नी संगीता अपने ससुराल गए हुए थे, जबकि छोटा बेटा आलोक कोचिंग गया था। घर में केवल बेटी प्रिया और पुत्रवधू पूजा ही मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे भाभी पूजा ने अपनी ननद प्रिया को सप्राइज गिफ्ट देने का बहाना बनाकर कमरे में बुलाया। जैसे ही प्रिया कमरे में आई, पूजा ने उसकी आंखों और हाथों को चुन्नी से बांध दिया और चाकू से कई बार हमला कर दिया। इसके अलावा घर में उपलब्ध तवा, चिमटा और कन्नी का इस्तेमाल भी प्रिया पर हमला करने के लिए किया गया।

पड़ोसियों ने दौड़कर बचाया
प्रिया की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोलवाया। दरवाजा खुला तो प्रिया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया और गंभीर रूप से घायल प्रिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया मामला
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!