श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा: पांच की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Nov, 2024 02:27 PM

shravasti news uttar pradesh hindi news road accident 5 dead 6 injured

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में सभी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों...

श्रावस्ती, (दुर्गेश शुक्ला): उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में सभी जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

PunjabKesari

CO सतीश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे 730 के मोहनीपुर चौराहे के पास  एक जाइलो कार और टेंपो के बीच भिड़ंत हुई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल है जिसमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजनों का घटना की जानकारी दे दी गई है। 

PunjabKesari

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद श्रावस्ती में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!