शादी के घर में भरभराकर गिरी मकान की छत, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Nov, 2020 03:33 PM

उत्तर प्रदेश के संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक मकान की छत गिर जाने से उसके मलबे के नीचे दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि सात अन्य घायल
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक मकान की छत गिर जाने से उसके मलबे के नीचे दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हयातनगर क्षेत्र के युवक की शादी थी जिसमें रात को परिजन व रिश्तेदार कमरों में सो गये थे।रात में ही छत भरभराकर गिर पड़ी और यह बड़ा हादसा हो गया।
बता दें कि सरायतरीन के मौहल्ला पीला खदाना निवासी जमील के पुत्र शकील की सोमवार को शादी थी। सोमवार को देर शाम शकील की बारात दुल्हन को लेकर वापस लौटी थी। घर में शादी की खुशी का माहौल था। शादी की खुशियां मनाकर रात को परिजन व रिस्तेदार कमरों में सो गये। रात में लगभग दो बजे अचानक एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में सो रहे दस लोग छत के मलवे नीचे दब गये। कमरे की छत गिरने से हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गये और मौके की ओर दौड़ पडे़। काफी मशक्कत के बाद मलवे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दूल्हा की बहिन नईमा व दो मासूम बच्चे अलीना व मुनीस ने दम तोड़ दिया। सात घायलों का उपचार किया जा रहा है। शव पोस्टमाटर्म के लिये भेज दिये है।
Related Story

अलीगढ़ बस कांड: मासूम की मौत पर बड़ा एक्शन, स्कूल प्रबंधक-ड्राइवर को जेल; RTO समेत कई अफसरों पर भी...

UP में दिल दहला देने वाला हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी 2 बाइकें, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मौके पर तोड़ा दम, परिवार में मचा...

बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी की हिरासत में मौत; थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का...

भांजे की शादी समारोह में डांस करते-करते मामा की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

UP में बरपा तेज रफ्तार का कहर! बस ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

नैनीताल की सैर, मौत का सफर! आग का गोला बनी कार; खाकी वर्दी वाली मां और 2 साल के मासूम की जिं/दा...

ममता है या मासूम की जान को खतरा? बंदर ने बिल्ली के बच्चे को कलेजे से चिपकाकर छतों पर लगाई दौड़,...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई...

UP में एक ही परिवार से उठीं दो अर्थियां! बेकाबू ट्रक ने 3 भाइयों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरा...