यूपी में बारिश ने मचाई तबाहीः भारी बारिश के चलते मकान गिरने से दो बच्चों की मौत, 4 घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Sep, 2022 03:17 PM

rain wreaks havoc in up two children killed 4 injured

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम मिलाना में अत्यधिक वर्षा के कारण बीती रात एक मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई और 04 अन्य घायल हो गए है। इस घटना के बाद इसकी जानकारी...

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम मिलाना में अत्यधिक वर्षा के कारण बीती रात एक मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई और 04 अन्य घायल हो गए है। इस घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मिलाना के निवासी आश मोहम्मद का मकान गिर गया। इसका निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा किया गया।

घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बता दें कि इस घटना में आश मोहम्मद के बेटे शोएब (14 साल) और बेटी सना (11 साल) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। चारों घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में आस मोहम्मद की पत्नी सलमा (40 साल) पुत्र शानू (21 साल), जुनैद (10 साल) एवं बेटी कलसुम (05 साज) शामिल हैं। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा एवं तहसीलदार सदर अभिषेक शाही ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने जिला अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात कर घटना की जानकारी ली है।

PunjabKesari

कड़ी मशक्कत कर मलबे के नीचे दबे घायलों को निकाला
मकान के अंदर सो रहे परिवार पर मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इसमें चार लोग मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। बताया गया कि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो भेड़ों की भी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बारिश के कारण मकान काफी कमजोर हो गया था। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम बागपत से शिकायत करने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!