प्रियंका गांधी ने युवाओं से पूछा आपको राशन चाहिए या रोजगार? जानिए युवाओं ने क्या कहा?

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 May, 2024 09:06 PM

priyanka gandhi asked the youth do you want ration or employment

जिले से प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी युवाओं से बातचीत की। सुल्तानपुर खेड़ा में प्रियंका गांधी ने युवाओं से पूछा आपको राशन चाहिए या रोजगार?

रायबरेलीः जिले से प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी युवाओं से बातचीत की। सुल्तानपुर खेड़ा में प्रियंका गांधी ने युवाओं से पूछा आपको राशन चाहिए या रोजगार? युवाओं ने कहा, रोजगार। प्रियंका गांधी ने कहा, भोजन का अधिकार कानून कांग्रेस लाई थी कि हर गरीब को भोजन का अधिकार होना चाहिए। मोदी जी अपनी फोटो चिपकाकर आपको 5 किलो राशन पकड़ा दिया और सोचा कि बस, कुछ और करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का मानना है कि आपको भोजन के साथ-साथ रोजगार भी चाहिए ताकि आप अपने पैरों पर खड़े हों। भाजपा आपको रोजगार इसलिए नहीं देना चाहती क्योंकि आप बेरोजगार रहेंगे, निर्भर रहेंगे तो सवाल नहीं उठाएंगे।

PunjabKesari

आपके बच्चे पढ़े लिखे हैं इनको रोजगार की नियुक्ति मिलनी चाहिए
प्रियंका गांधी ने कहा मैं ये नहीं कहती कि 5 किलो राशन बेकार है, राशन के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी चाहिए। आपको खेती-किसानी से कमाने का भी मौका मिलना चाहिए। आपके बच्चे पढ़े लिखे हैं इनको रोजगार की नियुक्ति मिलनी चाहिए। 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं क्यों नहीं भरे गए 10सालों से। क्या इस देश में नौजवान नहीं मिले, यहीं से सैंकड़ों युवा मिल जाएंगे। इनको पद क्यों नहीं दिया। आपकी गरीबी का फायदा उठा रहे हैं। आप गरीब-अशिक्षित रहेंगे तो सवाल उठाना बंद कर देंगे। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के स्थानीय नेता आपके सवालों को पसंद नहीं करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!