पहले मिलने के लिए बुलया फिर कार्ट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, जानिए गर्लफ्रेंड ने क्यों उठाया खौफनाक कदम ?

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Feb, 2026 07:14 PM

first she called him to meet and then sold his lover s private part know why

राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में प्रेम संबंध से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार  प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 24 और 25 फरवरी...

लखनऊ: राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले के वजीराबाद इलाके में प्रेम संबंध से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार  प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 24 और 25 फरवरी की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है युवक
पुलिस के अनुसार घायल युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और वह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था और वजीराबाद के संगम विहार इलाके में अपनी प्रेमिका के घर पर ठहरा हुआ था।

दूध में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप
प्रेमी युवक ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि रात के समय महिला ने उसे पीने के लिए दूध दिया था, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। दूध पीने के कुछ ही देर बाद युवक गहरी नींद में सो गया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। 

रात में किया हमला
युवक का आरोप है कि जब वह नशे की हालत में सो रहा था, तभी देर रात महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट को अलग कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक का इलाज शुरू किया और उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रेम विवाद को माना जा रहा वजह
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे प्रेम संबंधों में विवाद और आपसी अनबन की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद युवती नाराज थी, जिसके चलते यह घटना हुई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!