Prayagraj News: डॉक्टर की पिटाई पर भड़के जूनियर डॉक्‍टर हड़ताल पर, SRN अस्पताल में इमरजेंसी ठप… मरीज भटकने को मजबूर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Sep, 2025 04:48 PM

prayagraj news junior doctors enraged by the beating of a doctor went on stri

संगम नगरी प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। बीती रात 10 बजे से डॉक्टरों का हड़ताल शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने की वजह साथी डॉक्टर अनुराग कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना...

Prayagraj News, (सैय्यद आकिब रजा): संगम नगरी प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। बीती रात 10 बजे से डॉक्टरों का हड़ताल शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने की वजह साथी डॉक्टर अनुराग कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना है। पुलिस और प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बावजूद जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल को ख़त्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे तब तक वह हड़ताल वापस नहीं लेंगे।
PunjabKesari
पार्शल देने के बहाने जूनियर डॉक्टर की पिटाई
बता दें कि प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके में रहने वाले स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अनुराग कुमार के साथ 22 सितंबर की शाम को बेखौफ दबंगों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने पार्शल देने के बहाने जूनियर डॉक्टर अनुराग कुमार को अपार्टमेंट के बाहर बुलाया। जूनियर डॉक्टर अनुराग कुमार जब अपार्टमेंट के बाहर आए तो उन्हें घेरकर पीटा गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना की गई। संबंधित थाने की पुलिस से शिकायत की गई, आरोपियों के फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गिरफ्तारी तक हड़ताल पर अड़े जूनियर डॉक्टर
हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक मारपीट के आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहने वाली है। हालांकि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स के हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रहीं हैं। मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतें भी हो रहीं हैं। हालांकि इमरजेंसी और गंभीर मरीजों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। वहीं जूनियर डॉक्टर अनुराग कुमार के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर एसीपी राजीव यादव ने कहा कि पीड़ित डॉक्टर की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!