क्या गिरफ्तार होंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? मेडिकल रिपोर्ट में हुई नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की पुष्टि

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Feb, 2026 01:19 PM

will swami avimukteshwarananda be arrested

प्रयागराज: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है...

प्रयागराज: नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपों में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों पीड़ित बच्चों की मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि होने की बात सामने आई है। बुधवार को पुलिस ने दोनों नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण कराया था। रिपोर्ट आने के बाद अब अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हो सकती है।    

बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। जांच के दौरान अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि माघ मेले के दौरान स्नान को लेकर चर्चा में आए स्वामी पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस संबंध में जिला कोर्ट में अर्जी दी गई थी। एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल 
अब दोनों पीड़ित बच्चों की मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आ गई है और उसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई है। बता दें कि शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी दावा किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानून का शिकंजा कसेगा। हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। इस पर शुक्रवार को जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान पुलिस मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!