पाकिस्तान ने ताजमहल पर किया हमला! मुख्य गुंबद से लपटें और धुआं उठता आ रहा नजर; जानिए सच्चाई

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 May, 2025 10:35 AM

pakistan attacked taj mahal flames and smoke

UP News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यह वीडियो ताजमहल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले का है...

UP News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यह वीडियो ताजमहल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले का है। इसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने ताज पर हमला किया है और मुख्य गुंबद से लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। इसके साथ ही दमकलकर्मी आग बुझाते दिख रहे हैं। यह वीडियो फर्जी है और कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। 

पुलिस कर रही वीडियो बनाने वालों की पहचान 
जानकारी के मुताबिक, इस फर्जी वीडियों डालने पर पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गई है। वीडियों की जांच की गई। जिसमें सामने आया कि ये वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले आगरा से बाहर के लोग हैं। पुलिस जांच में जुटी है और उन आरोपियों की पहचान करने में लगी है। 

मुकदमा दर्ज 
इस फर्जी वीडियो की वजह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और वीडियो बनाने वालों  और शेयर करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी पहचान होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!