Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2026 03:59 PM

जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि गणेशपुर गांव में 18 वर्षीय...
मेरठ: जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि गणेशपुर गांव में 18 वर्षीय युवक शिवा त्यागी ने अपनी चाची पूजा (33) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। लवानिया ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी अपनी चाची से आए दिन कहासुनी व झगड़ा होता था और इसी मनमुटाव के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।