Edited By Ramkesh,Updated: 24 Feb, 2026 03:18 PM

अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पानी पीने से दर्जन भर लोग विमार हो गए थे और 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावार हो गया था। इसी बीच एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रान-1A से...
ग्रेटर नोएडा: अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पानी पीने से दर्जन भर लोग विमार हो गए थे और 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावार हो गया था। इसी बीच एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रान-1A से सामने आई है यहां पर गंदे पानी की सप्लाई को लेकर निवासियों में आक्रोश फैल गया।
आरोप है कि आए दिन दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन प्राधिकरण की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों में काला और बदबूदार पानी पहुंचा, जो सीधे पानी की टंकियों में भर गया। सी-ब्लॉक के निवासियों ने बताया कि सप्लाई में आ रहा पानी पूरी तरह से काला था और आशंका है कि इसमें सीवर का पानी मिल रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी के अनुसार, मामले की शिकायत के लिए संबंधित सीनियर मैनेजर को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। शिकायत के बाद पानी की सप्लाई तो बंद कर दी गई, मगर मौके पर कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा।
निवासियों ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में डेल्टा-1 और अल्फा-2 सेक्टरों में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ गए थे। ऐसे में ओमीक्रान-1A में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से तत्काल जांच कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल सेक्टर में स्थिति को लेकर असंतोष बना हुआ है।