संविदा कर्मचारी की हत्या मामले नया अपडेट: आरोपी पत्नी निकली मास्टरमाइंड, पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Feb, 2026 03:09 PM

new in the murder case of a contract employee the accused wife turned ou

जिले के इज्जतनगर थाना पुलिस ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में संविदा पर तैनात एक कार्यालय सहायक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बरेली शहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ)...

बरेली: जिले के इज्जतनगर थाना पुलिस ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में संविदा पर तैनात एक कार्यालय सहायक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बरेली शहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी को कैलाशपुरम की गिरजा शंकर कॉलोनी में एक मकान से जितेन्द्र कुमार यादव (33) का शव फंदे से लटका मिला था। मूलरूप से इटावा जिले का निवासी यादव यहां किराए के मकान में रहता था।

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज 
उन्होंने बताया कि प्रारंभ में इस घटना को आत्महत्या माना गया था, लेकिन यादव के भाई अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर यादव की पत्नी ज्योति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

गला दबाने से हत्या की हुई पुष्टि
सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि जितेन्द्र कुमार यादव की मौत गला दबाने के कारण हुई जिसके आधार पर 27 जनवरी को मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया। 

पत्नी सहित तीन गिरफ्तार 
उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने इस मामले में यादव की पत्नी ज्योति, उसके पिता कालीचरण और मां चमेली को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी श्रीवास्तव ने कहा, ''पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह और जितेन्द्र एक साथ पढ़ते थे और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। जितेन्द्र संविदा पर आईवीआरआई बरेली में नौकरी करने लगा और ज्योति भी रोडवेज में संविदा पर बस कंडक्टर के तौर पर काम करने लगी।

परिवार की सहमति से दोनो की हुई थी शादी 
परिवार की सहमति से दोनों ने पिछले वर्ष शादी कर ली।'' उन्होंने कहा, ''ज्योति ने कबूल किया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। ज्योति ने इस बारे में अपने पिता कालीचरण को भी बताया हुआ था। 26 जनवरी को कालीचरण अपनी पत्नी चमेली और बेटे दीपक के साथ उसके घर पहुंचा। उस समय जितेन्द्र और ज्योति के बीच हाथापाई हो रही थी।

पूछताछ में पत्नी ने कबूला जुर्म 
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, ''पूछताछ में ज्योति ने कबूल किया कि उसके पिता, मां और भाई ने जितेन्द्र के हाथ-पैर पकड़ लिए और उसने जितेन्द्र का गला दबा दिया।'' उन्होंने कहा, ''आरोपियों ने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए जितेन्द्र को फंदे पर लटका दिया।'' उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!