'मेरे पति में यौन क्षमता कम हो गई...मुझे साथ नहीं रहना', थाने पहुंचकर बोलीं पत्नी

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Sep, 2025 05:19 PM

my husband s capacity has decreased

आगरा: यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी थाने पहुंची और कहा कि 'मेरे पति की यौन क्षमता भी कम हो गई है, अब मैं उसके साथ नहीं रह सकती...

आगरा: यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी थाने पहुंची और कहा कि 'मेरे पति की यौन क्षमता भी कम हो गई है, अब मैं उसके साथ नहीं रह सकती। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता रहता है। पत्नी की इस शिकायत के बाद परामर्श केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। 

दोनों में आए दिन होता था झगड़ा 
बता दें कि आगरा के एक कारोबारी की शादी शहर की ही युवती से 8 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद युवती खुशी-खुशी अपने ससुराल पहुंची। लेकिन, उसकी ये खुशी तब दुख में बदल गई, जब उसे ये जानकारी हुई कि उसका पति शारीरिक रूप से अनफिट है। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। अब ये विवाद थाने पहुंच गया है। 

'बॉडी बनाने के लिए रोज जिम करता है पति'
पत्नी परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत करने पहुंची। वहां पर उसने बताया कि ''मेरा पति बॉडी बनाने के लिए रोज जिम करता है। इसके बाद प्रोटीन पाउडर पीता है। इससे उसकी बॉडी अनफिट हो गई और उसकी यौन क्षमता भी कम हो गई है। मैं अब उसके साथ नहीं रह सकती है।'' युवती की शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र काउंसिलिंग कराई जा रही है। यहां दोनों को समझाने के बाद घर भेज दिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!