Mirzapur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अनुप्रिया पटेल और केशव मौर्य पर साधा निशाना, कहा- ‘यह शिंगोल को स्थापित करना चाहते हैं’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Oct, 2024 03:36 AM

mirzapur news sp state president targeted anupriya patel and keshav maurya

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश श्यामलाल पाल बोले," मझवा क्षेत्र में कितने भी बीजेपी के नेता प्रचार...

Mirzapur News, (बृजलाल मौर्य): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश श्यामलाल पाल बोले," मझवा क्षेत्र में कितने भी बीजेपी के नेता प्रचार कर ले पर जीतेगी तो इंडिया एलायंस। एक तरफ संविधान को बचाने वाले लोग है दूसरी तरफ शिंगोल को स्थापित करने वाले लोग है। बीजेपी मिल्कीपुर से भाग गई, अब 9 की 9 सीट सपा जीत रही है।
PunjabKesari
‘अयोध्या नहीं बचा पाए और मझवा भी नहीं बचा पाएंगे’
मिर्जापुर मझवां विधानसभा उपचुनाव को लेकर श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहाकि," भारत के संविधान को बचाने के लिए और लोकतंत्र के हिसाब से यह देश चले, उस बात को जनता के बीच में ले जाने के लिए हमारी कार्ययोजना बनी है। बीजेपी के पास मंत्री हैं ऐसी ही पूरी टीम अयोध्या के लोकसभा चुनाव में लगाया गया था। केंद्र के भी मंत्री और प्रदेश के भी मंत्री लगा दिया था, लेकिन जनता का एक वैचारिक आंदोलन चला है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, यह अयोध्या भी नहीं बचा पाए और मझवा भी नहीं बचा पाएंगे। भाजपा के लोग मैदान छोड़कर भाग गए हैं, मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव उसके लिए उदाहरण है।
PunjabKesari
‘केशव मौर्य और अनुप्रिया पटेल देश को शिंगोल से चलाना चाहते हैं’
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधते हुए श्यामलाल पाल ने कहा," अनुप्रिया पटेल और केशव मौर्य शिंगोल स्थापित कर रहे हैं। शिंगोल का तात्पर्य इस देश में राजतंत्र बनाने में लगे है। समाजवादी पार्टी के लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाने में लगे हैं। एक तरफ संविधान को बचाने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ शिंगोल को स्थापित करने वाले लोग हैं। इस देश की जनता समझ गई है उन्हें कहां से सम्मान मिलेगा। जनता समझ चुकी है राजतंत्र में शिंगोल आ जाने का मतलब जनता जान चुकी है, शिंगोल से राजा अब रानी के पेट से पैदा होगा। देश संविधान से चलेगा तो लोकतंत्र में राजा मत से पैदा होगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!