मथुरा में रफ्तार का कहर: भाई की कार लेकर निकले थे 4 दोस्त, नहर में पलटी गाड़ी; उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 07:34 AM

speeding car falls into a canal in mathura killing 4 youths from same family

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां थाना मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक...

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां थाना मगोर्रा इलाके के नगला दैवीया के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच हुआ। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) में सवार होकर चार दोस्त किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महावन से निकले थे। नगला दैवीया के पास कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पास की नहर में जा पलटी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही मगोर्रा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार के अंदर फंसे युवकों को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान
हादसे का शिकार हुए युवकों में से तीन की पहचान हो गई है, जबकि एक की शिनाख्त की कोशिश जारी है:-
- राहुल वर्मा (23 वर्ष): निवासी महावन, पेशे से दर्जी (सिलाई का काम)।
- अमित (23 वर्ष): निवासी प्रेमनगर कलां, छात्र।
- मोहित (22 वर्ष): निवासी महावन, कानून (Law) के छात्र।
बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ, वह राहुल वर्मा के भाई सज्जन सिंह (पेशे से अधिवक्ता) की थी।

इलाके में शोक की लहर
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। एक साथ चार होनहार युवकों की मौत से महावन और बलदेवगढ़ मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!