मुर्गा बनाया… फिर किया अश्लील काम… हिस्ट्रीशीटर ने दलित युवक को दी ऐसा सजा की, Video देख लोगों की कांप गई रुह

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Feb, 2026 06:01 PM

made him stand like a rooster then did extremely obscene acts a history

आज भले ही भारत तकनीकी रूप से चांद पर पहुंच गया है बावजूद, दलितों की सामाजिक स्थिति में जमीनी स्तर पर अभी भी काफी भेदभाव और असमानता देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसने मानावता को...

यूपी डेस्क: आज भले ही भारत तकनीकी रूप से चांद पर पहुंच गया है बावजूद, दलितों की सामाजिक स्थिति में जमीनी स्तर पर अभी भी काफी भेदभाव और असमानता देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र से सामने आया है। जिसने मानावता को शर्मसार कर दिया है। 

दरअसल, शोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिस्ट्रीशीटर ने एक दलित युवक को बेरहमी से मारपीट की, जब आरोपी का इससे भी मन नहीं भरा तो बदमाश धर्मेंद्र तोमर दलित युवक से अपने प्राइवेट पार्ट को पकड़वा रहा है। घटना का आरोपी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे अपमानित करने की नीयत से घिनौनी हरकत की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलते ही अंबाह थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पीड़ित के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दलित संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!