KartikPurnima: कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Nov, 2025 09:54 AM

kartik purnima a wave of faith on kartik purnima devotees took a dip in the sa

KartikPurnima : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा यानी आज से लेकर एक महीने चलने वाले कार्तिक माह का आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। प्रयागराज के यमुना घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।...

 KartikPurnima: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा यानी आज से लेकर एक महीने चलने वाले कार्तिक माह का आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। प्रयागराज के यमुना घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान ध्यान कर मां यमुना से सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन के स्नान का विशेष महत्व है। क्योंकि इस दिन गंगा और यमुना नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और यमराज की बहन यमुना और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दीपदान का भी विशेष महत्व है। यह देव दिवाली का भी दिन है आज गंगा और यमुना घाट पर दीपदान भी किया जाएगा।

 

काशी की तर्ज पर पिछले कई वर्षों से देव दीपावली का पर्व यहां बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार जिला प्रशासन ने भव्य तरीके से देव दीपावली के आयोजन की तैयारी की है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की है। डीएम के मुताबिक आयोजन से जुड़े विभागों को जिम्मेदारियां दे दी गई है। संगम तट पर लेवलिंग कराकर ब्लॉक बनाये जा रहे हैं। हर ब्लाक में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों और विभिन्न विभागों को मिलाकर संयुक्त रुप से देव दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ताकि भव्य तरीके से आयोजन हो सके। इनके मुताबिक संगम रोड पर भव्य गंगा आरती और भजन संध्या के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

वर्मा के मुताबिक इस बार 10 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं तीर्थ पुरोहितों ने भी देव दीपावली के आयोजन को खास बनाने के लिए दीपदान की तैयारी की है। इसके साथ ही साथ कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर भी संगम पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान में आने वाले वाहनों के लिए भी ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!