जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बोले- प्रियंका गांधी किसी को सुखी नहीं देखना चाहती हैं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Aug, 2021 12:48 PM

jal shakti minister mahendra singh said  priyanka gandhi

गोंडा जिले में पहुंचे यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। सिंह ने कहा कि वो किसी को सुखी नहीं देखना चाहतीं। कांग्रेस के जमाने में पैसा देकर भी गैस कनेक्शन नहीं मिलता था। मंत्री ने तंज कसा...

गोंडा: गोंडा जिले में पहुंचे यूपी के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला है। सिंह ने कहा कि वो किसी को सुखी नहीं देखना चाहतीं। कांग्रेस के जमाने में पैसा देकर भी गैस कनेक्शन नहीं मिलता था। मंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस का उद्देश्य सबका साथ, अपना विकास और प्रियंका का नारा अपना विकास, बाकी सबका विनाश है।

वहीं तालिबान को लेकर यूपी के मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सांसद और जिम्मेदार लोग जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं वह बेहद दुःखद है। 

यूपी में सिंचाई परियोजनाओं पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि यहां पर सरयू नहर समेत तमाम परियोजनाओं पर बेहतर कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश में 30 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित की जा रही है और बाढ़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सजग है। मंत्री ने कहा कि 22 जिलों का दौरा करने के बाद यह बात तय है कि कहीं भी बाढ़ राहत को लेकर बदइंतजामी नहीं है। सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बार विधानसभा चुनाव में 350 सीटें जीतकर भाजपा सत्ता में आएगी।

बता दें कि योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार को गोंडा पहुंचकर सबसे पहले बाढ़ खंड के अफसरों के साथ बैठक कर बाढ़ कार्यों परियोजनाओं और सिंचाई विभाग की नहरों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वर्षों से लंबित सरयू नहर परियोजना को इस बार पूरा करने का दावा किया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!