हाथरस में रबर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2026 03:36 PM

a massive fire broke out at a rubber factory in hathras burning goods worth lak

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के शहर में होली के दिन एक रबर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर...

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के शहर में होली के दिन एक रबर फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की चावंड गेट चौकी इलाके में स्थित एक रबर फैक्ट्री में हुई। होली के दिन जब लोग रंगों के त्योहार का आनंद मना रहे थे, तभी अचानक फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को आग लगने की सूचना दी।

फैक्ट्री मालिक ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आग बुझाने में काफी समय लगा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को आसपास के मकानों और अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। हालांकि फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!