Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Feb, 2026 10:36 AM

लखनऊ: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य कर्मचारियों का...
लखनऊ: होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य कर्मचारियों का फरवरी महीने का वेतन और पेंशनर्स की पेंशन 28 फरवरी को ही दे दी जाएगी।
राज्य में सभी के लिए लागू होगा आदेश
वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि 1 मार्च को रविवार और 2 मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश है। इसी वजह से वेतन और पेंशन पहले देने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश राज्य के सभी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक संस्थानों के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों पर लागू होगा।
आदेश का पालने करने के दिए निर्देश
साथ ही कोषागार से पेंशन पाने वाले पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी 28 फरवरी को पेंशन मिलेगी। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का तुरंत पालन सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारी और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।