होली की खुशियां मातम में बदली, बाइक सवार पिता पुत्र नहर में गिरे, दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2026 01:32 PM

holi s joy turned into mourning father and son riding a bike fell into the cana

जिले के बागबाला क्षेत्र में बुधवार को होली के दिन परिवार से मिलने जा रहे एक शख्स और उसके नाबालिग बेटे की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कार्तिका सिंह ने यहां बताया कि डूंगरी सिंह (27) नामक व्यक्ति अपने सात वर्षीय बेटे उमंग के...

एटा: जिले के बागबाला क्षेत्र में बुधवार को होली के दिन परिवार से मिलने जा रहे एक शख्स और उसके नाबालिग बेटे की नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कार्तिका सिंह ने यहां बताया कि डूंगरी सिंह (27) नामक व्यक्ति अपने सात वर्षीय बेटे उमंग के साथ फरीदाबाद से मोटरसाइकिल से अपने गांव जमालपुर लौट रहा था।

 उन्होंने बताया कि रास्ते में एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर स्थित नहर के पास बुधवार की भोर करीब तीन बजे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और नहर में जा गिरी। सिंह ने बताया कि इस घटना में डूंगरी सिंह और उमंग की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्र के शव नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। 

ये भी पढ़ें:- यूट्यूबर सलीम के हमलावरों का खूनी अंत: पुलिस ने सगे भाइयों को सिखाया सबक, एक हुआ ढेर... दूसरे को सरेराह एनकाउंटर में दी सजा

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी गुलफाम को गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से गुलफाम घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पुलिस ने ठीक 2 दिन पहले ही इस मामले के एक अन्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!