Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Feb, 2026 05:53 PM

Gold-Silver Price Crash: भारतीय सराफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई है। सोना और चांदी दोनों में आई इस कमजोरी ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया है ....
Gold-Silver Price Crash: भारतीय सराफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कीमती धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गई है। सोना और चांदी दोनों में आई इस कमजोरी ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया है।
MCX वायदा में तेज टूट (Gold-Silver Price Crash)
Multi Commodity Exchange (MCX) पर अप्रैल वायदा सोना 6,455 रुपये यानी करीब 4.07% गिरकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मार्च वायदा चांदी 25,882 रुपये यानी 9.84% टूटकर 2,37,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
गिरावट की वजह क्या?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका से आए मजबूत रोजगार आंकड़ों और ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के कमजोर संकेतों ने निवेशकों का रुख बदल दिया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी में वैश्विक स्तर पर बिकवाली बढ़ी, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।
यह भी पढ़ें : Corona से भी भयानक है Nipah Virus! टेस्ट Negative आने के बाद भी मर रहे लोग.... जानिए क्यों इसे माना जाता है बेहद खतरनाक
रिकॉर्ड हाई से बड़ी दूरी
हालिया आंकड़ों पर नजर डालें तो MCX पर 29 जनवरी को चांदी 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर थी, जो अब 2.37 लाख रुपये तक आ चुकी है। यानी करीब 1.83 लाख रुपये की गिरावट हुई है। सोने का रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मौजूदा स्तर 1.52 लाख रुपये के आसपास है- लगभग 41,000 रुपये की कमी।
यह भी पढ़ें : कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया सभी का चहेता एक्टर! पत्नी और 6 बच्चों को छोड़ गया अकेला, 48 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया....
निवेशकों के लिए संकेत
विश्लेषकों का मानना है कि लंबी अवधि के नजरिए से यह गिरावट खरीदारी का अवसर बन सकती है। हालांकि, शॉर्ट-टर्म निवेशकों को अस्थिरता के बीच सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। तकनीकी रूप से भी कीमतों में यह सुधार पहले के ऊंचे स्तरों के बाद संभावित माना जा रहा था।