Live In Partner भी कूद चुकी है छत से ... गाजियाबाद में मरने वाली तीनों बहनों के पिता के कारनामे उड़ा देंगे होश!

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Feb, 2026 07:03 PM

ghaziabad triple suicide case new revelations in the investigation

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। शुरुआती जांच में जहां लड़कियों की कोरियाई संस्कृति के प्रति गहरी रुचि पर चर्चा थी, वहीं अब पुलिस जांच में पारिवारिक परिस्थितियों और पिता के बयानों...

Ghaziabad Triple Suicide Case : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। शुरुआती जांच में जहां लड़कियों की कोरियाई संस्कृति के प्रति गहरी रुचि पर चर्चा थी, वहीं अब पुलिस जांच में पारिवारिक परिस्थितियों और पिता के बयानों से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं।

घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) ने भारत सिटी सोसाइटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। घटना ट्रांस-हिंडन थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पिता की लिव-इन पार्टनर की मौत
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार की लिव-इन पार्टनर की वर्ष 2015 में राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट की छत से गिरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। यह मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र से जुड़ा था। पुलिस इस पुराने घटनाक्रम को मौजूदा जांच के संदर्भ में भी परख रही है।

यह भी पढ़ें : Rain Alert in UP: इस दिन आंधी-तूफान संग होगी तड़ातड़ बारिश, घर से बाहर न निकले यूपी वाले! सावधान रहें... इन 18 जिलों में अलर्ट जारी

पिता के बदलते बयान
पुलिस पूछताछ में चेतन कुमार के बयानों में कथित असंगतियां सामने आई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चेतन कुमार ने अपनी तीसरी पत्नी के संबंध में पहले उसे साली बताया, बाद में शादी की बात कही। जांच में यह भी सामने आया कि चेतन कुमार की तीन पत्नियां हैं-सुजाता, हीना और टीना। ये तीनों आपस में सगी बहनें हैं। 

परिवार के रहने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस के अनुसार, 3BHK फ्लैट होने के बावजूद चेतन अपनी पत्नियों और पांच बच्चों के साथ एक ही कमरे में सोता था। अधिकारियों का कहना है कि इन परिस्थितियों के मद्देनज़र घटना की रात तीनों लड़कियों के कमरे से बाहर निकलने और किसी को भनक न लगने के पहलू की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में अचानक ताबड़तोड़ गिरावट, गोल्ड हुआ धड़ाम, सिल्वर के रह गए बस इतने दाम...

सुसाइड नोट और भावनात्मक संकेत
पुलिस को मौके से नौ पन्नों की एक छोटी डायरी मिली, जिसे प्रारंभिक तौर पर सुसाइड नोट माना जा रहा है। जांच अधिकारियों के अनुसार, नोट में लड़कियों ने अपने पिता को संबोधित किया। कहीं भी माताओं का उल्लेख नहीं मिला। इससे संकेत मिलता है कि बहनों का अपने पिता के प्रति विशेष लगाव था।

कोरियाई संस्कृति में रुचि
डायरी और डिजिटल जांच में बहनों की कोरियाई संस्कृति, K-pop, ड्रामा और संबंधित ऐप्स में गहरी दिलचस्पी के संकेत मिले हैं। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या डिजिटल कंटेंट और मानसिक स्थिति के बीच कोई संबंध था। 

यह भी पढ़ें : Industry को एक और बड़ा झटका! मशहूर एक्टर ने महज 39 की उम्र में छोड़ी दुनिया, गहरे सदमे में फिल्म जगत

मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी
जांच अधिकारी पाटिल के मुताबिक,  चेतन कुमार ने निशिका के लिए लगभग तीन महीने पहले मोबाइल खरीदा था। प्राची के लिए घटना से करीब 15 दिन पहले फोन लिया गया था। मोबाइल डेटा और ऑनलाइन गतिविधियों का फोरेंसिक विश्लेषण जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केस के सभी पहलुओं- पारिवारिक माहौल, डिजिटल व्यवहार, और बयानों की सत्यता की गहन जांच की जा रही है। अंतिम निष्कर्ष फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तय होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!