Edited By Ramkesh,Updated: 02 Feb, 2026 02:00 PM

पिछले 5 दिनों में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिला है। जिस वजह से निवेशकों की नींद उड़ गई है। अगर आप भी सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले बाजार का भाव जान ले फिर खरीदारी करें।
लखनऊ: पिछले 5 दिनों में सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिला है। जिस वजह से निवेशकों की नींद उड़ गई है। अगर आप भी सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले बाजार का भाव जान ले फिर खरीदारी करें।
दरअसल, बजट 2026 के अगले ही दिन कीमती धातुओं के दाम टूटने से खरीदारों को राहत मिली है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,510 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10 बजे सोना गिरकर 1,35,589 रुपये तक आ गया, यानी करीब 6,900 रुपये की तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,41,085 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।
वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी दिखी। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,48,875 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से लगभग 16,700 रुपये कम है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,67,501 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंची थी।
उत्तर प्रदेश में सोने के भाव
24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी पिछले के मुकाबले आज उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत 8,620 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है।
चांदी की कीमत 3,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम है
निवेशकों को सलाह है कि उत्तर प्रदेश में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की नवीनतम कीमतों से अपडेट रहें। बजाज मार्केट्स पर सोने की मौजूदा कीमतों, रुझानों और ऐतिहासिक डेटा पर नजर रखें। क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।