बिस्तर पर केंचुली, थाने में शादी! औरैया की नागिन का खौफनाक दावा- 'मेरे साथ सोता था सांप, नेवला काटे तो मर जाए'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 07:17 AM

rani who disappeared leaving her skin on bed was revealed at police station

Etawah News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले कई दिनों से चल रही 'इच्छाधारी नागिन' की फिल्मी कहानी का आखिरकार अंत हो गया है। जिस युवती (रानी) के गायब होने के बाद गांव में उसके नागिन बनने की अफवाहें उड़ रही थीं, वह अचानक थाने पहुंच गई। लेकिन...

Etawah News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले कई दिनों से चल रही 'इच्छाधारी नागिन' की फिल्मी कहानी का आखिरकार अंत हो गया है। जिस युवती (रानी) के गायब होने के बाद गांव में उसके नागिन बनने की अफवाहें उड़ रही थीं, वह अचानक थाने पहुंच गई। लेकिन पुलिस के सामने उसने अपनी शादी के साथ-साथ जो दावे किए, उन्हें सुनकर हर कोई दंग है।

केंचुली छोड़कर हुई थी गायब, अब बताया सच
मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 8 फरवरी को रानी अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली, सिंदूर और सुहाग का सामान मिला, जिसे देख पूरे इलाके में यह चर्चा फैल गई कि लड़की 'इच्छाधारी नागिन' बनकर कहीं चली गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि यह मामला अंधविश्वास का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का है।

'सांप साथ सोता था, बिच्छू मुझे काट कर मर जाता है'
शुक्रवार को रानी अपने पति के साथ थाने पहुंची और बयान दर्ज कराया। इस दौरान उसने कुछ बेहद अजीबोगरीब दावे किए। रानी ने कहा कि सांप अक्सर उसके साथ सोता था। एक बार सांप के काटने से उसकी मौत हो गई थी, लेकिन वह फिर से जिंदा हो गई। युवती का दावा है कि अगर उसे नेवला काट ले या बिच्छू डंक मार दे, तो वह खुद नहीं बल्कि वे जीव मर जाते हैं। उसने स्वीकार किया कि बिस्तर पर जो केंचुली मिली थी, वह सांप छोड़ गया था और उसे वह खुद वहां रखकर गई थी।

कानपुर में की कोर्ट मैरिज
पुलिस की पूछताछ में रानी ने बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से कानपुर में कोर्ट मैरिज कर ली है। वह पिछले 4 साल से युवक के संपर्क में थी। युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी सफाई भी दी और कहा कि वह अब अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर:-
- 8 फरवरी,रानी घर से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई।
- 9 फरवरी,बिस्तर पर केंचुली और सुहाग का सामान मिला; 'नागिन' की अफवाह फैली।
- 12 फरवरी,इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर शादी का खुलासा किया।
- 13 फरवरी,खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और अजीबोगरीब बयान दिए।

जानिए क्या कहना है पुलिस का?
अछल्दा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक और युवती दोनों थाने आए थे। युवती ने बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!