Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Feb, 2026 06:33 PM

Gold-Silver Rate: कीमती धातुओं के बाजार में बीते एक सप्ताह से जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोना और चांदी के भाव अचानक तेज गिरावट के साथ नीचे आ गए हैं, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों में असमंजस की...
Gold-Silver Rate: कीमती धातुओं के बाजार में बीते एक सप्ताह से जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोना और चांदी के भाव अचानक तेज गिरावट के साथ नीचे आ गए हैं, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों दोनों में असमंजस की स्थिति बन गई है। वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से जुड़े अहम बदलावों की खबरों का असर भारतीय बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है।
बीते सात दिनों में घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गई, जबकि चांदी के भाव में लगभग 65,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : 'ठाकुर हूं, बक** मत करना...', HDFC बैंक की अफसर ने कस्टमर को दी गाली, महिला का चढ़ा पारा तो हद की पार! Video Viral
इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? (Gold-Silver Rate)
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोना-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट कई अंतरराष्ट्रीय और तकनीकी कारणों का परिणाम है।
ओवरबॉट स्थिति: लंबे समय से लगातार तेजी के बाद बाजार ओवरबॉट स्थिति में पहुंच गया था, जिसके चलते करेक्शन आना तय माना जा रहा था।
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व का अगला चेयरमैन नामित करने की घोषणा के बाद डॉलर में मजबूती आई। डॉलर मजबूत होने से सोने में निवेश का
आकर्षण कम हुआ।
मार्जिन मनी में बढ़ोतरी: शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) द्वारा मार्जिन राशि बढ़ाए जाने के बाद कर्ज पर कारोबार करने वाले निवेशकों को अपनी पोजीशन बेचनी पड़ी, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ गया।
मुनाफावसूली: ऊंचे स्तरों पर निवेशकों द्वारा की गई भारी मुनाफावसूली ने भी गिरावट को तेज किया।
यह भी पढ़ें : UP Police के SI अजय गौड़ का शव अयोध्या की सरयू नदी में मिला, 72 घंटे से लापता दारोगा की इस हाल में मिली बॉडी, महकमे में मचा हड़कंप...
वैश्विक और घरेलू बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते एक सप्ताह के दौरान सोना करीब 5,587 डॉलर से गिरकर 4,403 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक आ गया। वहीं, चांदी में भी 30 से 36 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, भारतीय बाजार में बीते दिनों कुछ सुधार देखने को मिला। गुडरिटर्न्स के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोने में प्रति 10 ग्राम 2,650 रुपये की तेजी आई, जबकि चांदी में प्रति किलो करीब 10,000 रुपये की रिकवरी दर्ज की गई। इस उछाल के साथ 24 कैरेट सोना 1,56,600 रुपये और चांदी 2.85 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। रविवार को बाजार बंद रहने के कारण फिलहाल शनिवार के भाव ही प्रभावी हैं।
MCX पर क्या रहे बंद भाव?
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 401 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,49,499 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।
यह भी पढ़ें : फिल्म जगत में फिर शोक! Border एक्टर का 68 वर्ष में हार्ट अटैक से निधन, राष्ट्रीय ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई
निवेशकों के लिए बड़ा संकेत
बाजार जानकारों का कहना है कि मौजूदा गिरावट किसी दीर्घकालिक ट्रेंड में बदलाव का संकेत नहीं है, बल्कि यह एक सामान्य बाजार करेक्शन है। कीमतों में आई यह नरमी उन निवेशकों और खरीदारों के लिए अवसर साबित हो सकती है, जो लंबे समय से सोने-चांदी में निवेश या खरीदारी का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल, आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और अमेरिकी मौद्रिक नीति से जुड़े फैसलों पर बाजार की नजर बनी रहेगी।