मुजफ्फरनगर: डीजे बजाने को लेकर हुई गोलीबारी, दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति को मारी गोली

Edited By Imran,Updated: 10 May, 2022 02:03 PM

firing took place over dj playing the groom shot a man from the bride s side

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुई गोलीबारी में दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुई गोलीबारी में दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब शाहपुर क्षेत्र के बसिकला गांव में डीजे बजाने के विवाद में दूल्हे इफ्तिखार ने दुल्हन पक्ष के जफर अली को गोली मार दी। अली को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर इफ्तिखार को गिरफ्तार कर लिया है और जफर अली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार निकाह के दौरान कुछ लोगों ने डीजे बजाने को लेकर विरोध किया। इसे लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और विवाद हिंसक हो गया तथा दूल्हे इफ्तिखार ने गोलियां चला दीं।

इस बीच, तनाव कम करने के लिए गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दूल्हा-दुल्हन बसिकला गांव के ही रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!