UP में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे; तस्वीरें देख कांप जाएगा कलेजा

Edited By Purnima Singh,Updated: 23 Feb, 2026 12:37 PM

tragic road accident in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दिल्ली-बरेली रोड पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब दो बजे...

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दिल्ली-बरेली रोड पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब दो बजे उस समय हुआ जब सभी लोग सुभाषनगर क्षेत्र में आयोजित एक शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे।

भीषण हादसे में कार के उड़े परखच्चे  
जानकारी के अनुसार गोविंद अपनी बुआ के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए थे और देर रात कार से परिवार के साथ लौट रहे थे। कार को गोविंद चला रहे थे। स्वाले नगर के पास अचानक सड़क पर गड्ढा आने से उसे बचाने की कोशिश में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में रामगुलाम (75) पुत्र प्रसादी निवासी सोपरी मुंडापांडे, जनपद मुरादाबाद, खेमकरन (58) पुत्र रामदास निवासी कल्याणपुर शहजादनगर, जनपद रामपुर और मोनी (28) पत्नी गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गोविंद पुत्र खेमकरन, राम बहादुर पुत्र रामदास तथा दो वर्षीय ज्ञानदीप पुत्र गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन मौतों से परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!